फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राम कथा में सुनाया भरत के सिंहासन त्यागने का प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के शोघी स्थित खुशहाला महावीर मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में वीरवार को भगवान श्रीराम के वनवास प्रस्थान के बाद राजा भरत के सिंहासन त्यागने का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास श्रीदामाकिंकर महाराज ने भक्तों को बताया कि जब श्रीराम को वनवास भेजा तो उनके अनुज भरत ने राज पाठ त्यागने का निर्णय लिया। श्रीराम के वनवास प्रस्थान के बाद अयोध्या नगरी में भरत और माता कैकयी के बीच विवाद हुआ और उन्होंने श्रीराम की तरह ही जीवनयापन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जब तक श्रीराम अयोध्या नहीं आते वह तब तक सिंहासन पर नहीं बैठेंगे। इसके बाद राज्य के लिए उन्होंने राजकाज भी संभाला लेकिन कभी सिंहासन पर नहीं बैठे और वहां श्रीराम की चरण पादुकाएं सिंहासन पर रखकर राज्य को संभाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें