फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में बताया अंगदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांस्प्लांट आर्गेनाइजेशन की ओर से अंगदान जागरुकता शिविर लगाया गया। छात्र-छात्राओं ने अंगदान का महत्व समझा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए 10 छात्र-छात्राओं ने अंगदान के शपथ पत्र भरे। सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश और आईईसी कंसल्टेंट रामेश्वरी ने बताया कि हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु सिर्फ इसलिए हो जाती है क्योंकि उन्हें कोई अंग दाता नहीं मिल पाता। बड़ी आबादी वाले हमारे देश में अंगदान करने वालों की कमी के चलते अक्सर लोग असमय मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। बताया कि ब्रेन डेड होने की स्थिति में व्यक्ति के आठ अंगों को दान किया जा सकता है। अब तक करीब 2,872 से अधिक लोग शपथ पत्र भर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें