फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में बताया महाभारत का महत्व

विज्ञापन
शिमला राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में दूसरे दिन कथा वाचक आदित्य ने महाभारत का महत्व बताया। कथा दोपहर 3:00 बजे शुरू हुई। कथा वाचक ने कहा कि महाभारत हमें मानव धर्म की स्थापना करना सिखाता है। कहा कि महाभारत में पांडवों की विजय सत्य धर्म और एक भक्त की है। इसके अलावा कथा में भक्तों को अष्टांग योग और ध्रुव चरित से भी अवगत करवाया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे थे। कहा कि पांडव संख्या में कम हैं फिर भी उन्हें जीत प्राप्त हुई, क्योंकि पांडवों ने भगवान श्रीकृष्ण की शरण ली और धर्म का मार्ग अपनाया। कथा वाचक ने भक्तों को महाभारत से शिक्षा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि मुश्किलों से घबराना नहीं है जब मार्ग सच्चा हो नेक हो तो ईश्वर की कृपा जुड़ जाती है और विजय प्राप्त होती हैं। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि बारिश होने के बावजूद भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ कथा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें