फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बब्बू मान, हेमा सरदेसाई और बाबर मुदस्सर के सुरों से सुरमयी होंगी लवी मेले की संध्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लवी मेले की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में गूंजेंगे बॉलीवुड, पहाड़ी और पंजाबी गीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला की चारों सांस्कृतिक संध्याएं इस बार बॉलीवुड, पहाड़ी और पंजाबी संगीत के नाम रहेंगी। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली इन संध्याओं में देश और प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या 11 नवंबर को गायक बाबर मुदस्सर के नाम रहेगी। 12 नवंबर को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायिका हेमा सरदेसाई प्रस्तुति देंगी। 13 नवंबर को तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं, 14 नवंबर की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक बब्बू मान के नाम रहेगी। अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झुमाएंगे। चारों संध्याओं में अलग-अलग संगीत विधाओं के कलाकारों की प्रस्तुति लवी मेले के आकर्षण को बढ़ाएंगी। स्थानीय लोगों सहित दूरदराज से मेले में पहुंचने वाले दर्शकों को इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें