फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वारंट रद्द के मामले की सुनवाई अब 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश दविंदर कुमार की अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बनाम राज कुमार राणा मामले में आरोपी आशोनी कंवर और मनदीप राणा की गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) रद्द करने तथा कार्यवाही रोकने से जुड़ी चार याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इनमें दो याचिकाएं एनबीडब्ल्यू रद्द किए जाने और दो कार्यवाहियों को स्थगित किए जाने से संबंधित थीं। अदालत को अवगत करवाया गया कि आरोपियों के खिलाफ जारी एनबीडब्ल्यू तथा कार्रवाई और उद्घोषणा-कुर्की कार्यवाही का रिकॉर्ड उच्च न्यायालय में लंबित है। इस अभाव में निचली अदालत में कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। ईडी ने संबंधित आदेश-पत्रों की प्रतियां पेश करने के लिए समय मांगा जिसे मंजूर कर लिया गया। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। यह मामला भी छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें