फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बाबा बालकनाथ के लिए 22 नवंबर को रवाना होगा जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बाबा बालकनाथ के धाम दियोठसिद्ध की 19वीं पैदल यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को शिमला से रवाना होगा। जयबाबा बालकनाथ सेवक मंडल शिमला (जेबीडी ग्रुप) की ओर से करवाई जा रही पैदल यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार से भजन-कीर्तन के साथ शुरू होगी। इसमें जिलेभर से 70 लोग भाग लेंगे। पहले दिन यात्रा शिमला से दाड़लाघाट पहुंचेंगी। दूसरे दिन 23 नवंबर को यात्रा दाड़लाघाट से शुरू होकर मारकंडेय मंदिर (जुखाला) पहुंचेंगी। जत्था इस दौरान 151 किलोमीटर पैदल यात्रा तय करेंगे। तीसरे दिन 24 नवंबर को मारकंडेय मंदिर से बरठी (बिलासपुर) पहुंचेगी। यहां रात्रि ठहराव नवदुर्गा मंदिर में होगा। चौथे दिन 25 नवंबर को यात्रा बरठी से शाहतलाई होते हुए दियोठसिद्ध पहुंचेगी। 26 नवंबर रविवार को सुबह भजन कीर्तन करते हुए पवित्र गुफा में प्रवेश करेंगे और बाबा बालकनाथ जी के दर्शन होंगे। जेबीडी ग्रुप के सदस्य गगन शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर को सुबह पांच बजे गंज मंदिर से यात्रा शुरू करेंगे। चार दिन की पैदल यात्रा के बाद बाबा बालकनाथ जी के 26 नवंबर को दर्शन होंगे। उन्होंने युवाओं से पैदल यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें