शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में रविवार से फुटबाल प्रीमियर लीग का आगाज होगा। इसमें 14 टीमें दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता का आयोजन समरहिल फुटबाल क्लब करवा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आयोजक समिति के सदस्य नितिन व्यास ने कहा कि यह लीग केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि मैदान में पसीना बहाने वाला युवा कभी गलत रास्तों की ओर नहीं जाता और खेल अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना विकसित करता है। प्रतियोगिता में दो टीमें महिलाओं की भाग लेंगी। डॉ. व्यास ने कहा कि शिमला में फुटबाल प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन खिलाड़ियों को उचित मंच और सुविधाओं की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। संवाद