फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हॉबी कक्षाओं में दिखा बच्चों का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला स्थित सचिवालय में 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए हॉबी कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कक्षाओं में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इन कक्षाओं का पहला चरण 15 दिसंबर को शुरू किया गया था। अब दूसरा चरण भी शुरू कर दिया है। इस समय इन हॉबी कक्षाओं में 30 के करीब बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें सरकारी कर्मचारियों सहित गैर सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन कक्षाओं में बच्चों को चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट और नृत्य सहित विभिन्न रचनात्मक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। इन कक्षाओं में आश्वनी गौतम, हर्षिया ठाकुर, युवांश भाटिया, हर्षिता, विवान, जैस्वी, धैर्य रत्तन, उत्कर्ष मेहता, वैदिक, आध्या, ओजस गुप्ता, भावन्या और रुद्रादित्य के साथ अन्य बच्चे शामिल हैं। सचिवालय के शिशु सदन के अध्यक्ष उपमन्यु वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ कर दिया है जिसमें प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हॉबी कक्षाएं 7 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के बच्चों के लिए हैं। यह कक्षाएं फरवरी माह के अंत तक चलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें