फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: माता के जयकारों से गूंजा इंजनघर क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंजनघर रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से जागरण और भंडारे का आयोजन करवाया गया। इस दौरान माता की भेंटों से पूरा इंजनघर गूंज गया। यहां पर बॉबी म्यूजिल ग्रुप ने रातभर भजन कीर्तनों से मां का गुणगान किया। इसके अलावा बजरंगबली और शिव व माता पार्वती की झांकियां भी निकाली गईं। इसके अलावा सोमवार दोपहर बाद यहां पर लोगों के लिए भंडारा भी दिया गया। रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रेस सचिव सुशांत कपरेट ने बताया कि यह 15वां जागरण और भंडारा करवाया गया है। वहीं सोसायटी के अध्यक्ष जयचंद चौहान ने बताया कि सोसायटी सामाजिक कार्यों में लगातार अपनी भागीदारी रखती है। इस अवसर पर शहरी विधायक हरीश जनारथा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर और अंकुश वर्मा समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें