फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चैत्र संक्रांति पर तीन माह बाद खुलेंगे बिजली महादेव मंदिर के कपाट

Wed, 13 Mar 2024 12:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव मंदिर के कपाट खुलेंगे। 15 दिसंबर से मंदिर के कपाट बंद रखे गए हैं। 
विज्ञापन
बिजली महादेव मंदिर कुल्लू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र संक्रांति पर गुरुवार को कुल्लू जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव मंदिर के कपाट खुलेंगे। 15 दिसंबर से मंदिर के कपाट बंद रखे गए हैं। मान्यता है कि चैत्र संक्रांति को देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटने यहां पर कपाट देव विधि के साथ खोले जाएंगे। इसके बाद  गूर के माध्यम से सालभर की भविष्यवाणी भी की जाएंगी। कपाट खुलने के बाद सुबह व शाम पूजा-अर्चना होने के साथ श्रद्धालु बिजली महादेव के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि, शिवरात्रि को सिर्फ एक दिन के लिए कपाट खोले गए थे, उसके बाद फिर कपाट लगाए गए। अब सालभर श्रद्धालु महादेव के दर्शनों को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें