शिमला। अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार से मुलाकात की। परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही के नेतृत्व में आयोजित इस मुलाकात में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान चमन राही ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा है और इन वर्गों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान निर्णय लिया कि कांग्रेस के बैनर तले 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाई जाएगी जबकि जिला मंडी में 15 अप्रैल को गांधी भवन में डॉ. आंबेडकर की स्मृति में कार्यक्रम होगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार विशेष रूप से भाग लेंगे। संवाद