शिमला। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश इकाई ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करने का विरोध किया है। यह विरोध उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में उनके परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के कारण है। परिवार ने इन आरोपों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। जनवादी महिला समिति की महासचिव फालमा चौहान ने कहा कि उच्च सांविधानिक पदों पर नियुक्तियों में ईमानदारी और जवाबदेही होनी चाहिए। महिलाओं की गरिमा के प्रति सम्मान के सर्वोच्च मानकों का पालन किया जाना चाहिए। समिति ने लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है। ब्यूरो