शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने सोमवार को 24 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की। किट का वितरण संजौली, खलीनी और छोटा शिमला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। क्लब के अनुसार टीबी रोगियों के उपचार और स्वास्थ्य लाभ के लिए उचित पोषण जरूरी है। क्लब अध्यक्ष हरप्रीत सैंबी ने बताया कि यह प्रयास रोगियों को शक्ति और आशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य माला मेयर, अंजू शर्मा, सीमा शर्मा, मीना चंदेल, शिवानी डोगर और कार्तिका बेरी शामिल रहीं। संवाद