शिमला। प्रेसिडेंसी स्कूल हरिदेवी घणाहट्टी के शनिवार को हुए वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय शिव कुमार डोगरा के योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि गोकुल बुटेल और अध्यक्ष उषा डोगरा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद