फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वाल्मीकि मंदिर में सीएम ने टेका माथा, लड्डुओं से तौले

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के कृष्णा नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंदिर पहुंचकर शीश नवाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को 64 किलो लड्डुओं से तौला गया। उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। प्रकटोत्सव की शुरुआत पारंपरिक झंडा रस्म के साथ हुई। इसके बाद रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और महर्षि वाल्मीकि के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शहरी विधायक हरीश जनारथा, विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेंद्र चौहान, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल मौजूद रहीं। इसके अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष केशव चौहान और संजय सूद सहित पार्षदों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें