फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विधि विश्वविद्यालय में दिखाया द बस स्टाप वृत्तचित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय (एचपीएनएलयू) के विधिक सहायता क्लिनिक ने बुजुर्गों के अधिकारों को लेकर सोमवार को विद्यार्थियों को एक वृत्तचित्र द बस स्टॉप दिखाया। इसमें विवि की कुलपति प्रो. प्रीति सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बुजुर्गों के अधिकारों पर विवेक मोहन द्वारा फिल्माए इस वृत्तचित्र ‘द बस स्टॉप’ को दिखाया गया। विधिक सहायता क्लिनिक समिति के सदस्यों और विवि के आम छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। विवेक मोहन ने बताया कि इस वृत्तचित्र में बुजुर्ग महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं को बताने का प्रयास किया है। समिति के अध्यक्ष डाॅ. आलोक कुमार, संकाय संयोजक डाॅ. रुचि और छात्र संयोजक सौरभ ने कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें