फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बिंद्रावनी के पास ब्यास में डूबे दूसरे चालक का शव भी हुआ बरामद

Fri, 05 Jan 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

बिंद्रावनी के पास ब्यास में डूबे दूसरे चालक का शव भी  बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान शव मिला है। 
विज्ञापन
ब्यास में डूबे दूसरे ड्राइवर का शव भी हुआ बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बिंद्रावणी में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद के बाद ब्यास नदी में गिरे दूसरे चालक का शव भी बरामद हो गया। शुक्रवार को घटना के पांचवें दिन मंडी जिले के करसोग के गांव ढूंगरू के चालक गंगा सिंह का शव सर्च अभियान के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने बरामद किया। शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर बरामद हुआ। इससे पहले गुरुवार को सुंदरनगर से आए गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान के दौरान पगड़ी का कपड़ा बरामद किया था। तब शव के बहने की आशंका जताई जा रही थी। उधर, शव को बरामद करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। इससे पहले बुधवार को पंजाब के जालंधर निवासी अमनदीप का शव घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद किया गया था। सदर थाना मंडी के एसएचओ शकीनी कपूर ने दूसरा शव मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें