शिमला। शहर के रिज मैदान पर आम लोगों के बैठने के लिए लगाए बेंचों को नगर निगम नया रूप देगा। इसके लिए इनका रंग रोगन शुरू कर दिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पेड़ों की बेकार पड़ी लकड़ी से लोगों के बैठने के लिए बनाए गए इन बेंचों के रंग रोगन करने के निर्देश दिए हैं। टाउनहॉल के सामने बने सेल्फी पॉइंट पर भी इन्हें लगाया जा रहा है। रिज मैदान पर अन्य बेंच को भी नया रूप दिया जा रहा है ताकि इनकी लकड़ी को सड़ने से बचाया जा सके। ब्यूरो