बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी पंचायत के जीरो प्वाइंट पर ब्यूटी पॉर्लर संचालिका ने बुधवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुल्लू जिला की पतलीकूहल के गांव हलान निवासी सानिया (28) पुत्री राम चंद्र के रूप में हुई है। घटना का पता उस समय लगा जब साथ लगी दुकान की एक महिला ने सानिया के फोन पर बार-बार कॉल की। फोन बंद आने के बाद कमरे में जाकर देखा तो सानिया फंदे से लटकी थी। बाद में स्थानीय लोगों को सूचना के साथ पुलिस को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सानिया दो साल से यहां ब्यूटी पॉलर्र चला रही थी। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। औट थाना प्रभारी कर्ण ने बताया कि आत्महत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।