फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज का शुभ मुहूर्त 1:10 से 3:20 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दिवाली के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व इस बार बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि, खुशहाली और लंबी आयु की कामना करेंगी। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेंगे। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज के लिए द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हो गई है। इसका समापन 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार भाई दूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन भाइयों को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहनें विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाएंगी और उनकी लंबी आयु की कामना करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें