शिमला। भारतीय सेना के कर्नल गणेश जापे जो वर्तमान में आर्मी ट्रेनिंग कमांड (एआरटीआरएसी) में कर्नल जीएस टेक्निकल एंड फ्यूचरिस्टिक के पद पर कार्यरत हैं ने सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह से मुलाकात की। इस मौके पर प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. तरुण शर्मा और डॉ. ऋचा चंदेल भी मौजूद रहीं। उन्होंने भारतीय सेना और विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एआई एंड साइबर फिजिकल सिस्टम के बीच संयुक्त शोध तथा नवाचार परियोजनाओं के लिए सहयोग प्रस्ताव रखा। इससे पहले कर्नल गणेश जापे ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) का दौरा किया। उन्होंने कहा कि युवा केवल पारंपरिक सैन्य सेवाओं तक सीमित न रहकर साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा एनालिटिक्स और रक्षा नवाचार जैसे क्षेत्रों में भी योगदान देकर देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। संवाद