फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चौड़ा मैदान विलेज पार्क तक बनेंगे आकर्षक सेल्फी पॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली तार और केबल डक्ट में डाले जाएंगे
विज्ञापन

145 करोड़ से हो रहा है शहर में डक्ट का निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छोटा शिमला से विलेज पार्क तक के हेरिटेज वॉक की सड़क किनारे से तारों का जंजाल हटाने के बाद यहां सेल्फी पॉइंट बनेंगे।

बिजली तार और केबल डक्ट में डाले जाएंगे। इस सड़क के किनारे करीब आठ से दस ऐसी जगह हैं जहां से सेल्फी पॉइंट बनेंगे। छोटा शिमला से इन्हें बनाना का काम शुरू कर दिया है। इन सेल्फी पॉइंट का स्ट्रक्चर लोहे का होगा, इसमें सुंदर रेलिंग लगाए जाने के साथ पैदल चलने वाले लोगों और पर्यटकों को यहां के प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। शहर में 145 करोड़ से डक्ट का निर्माण हो रहा है। छोटा शिमला से इंदिरा गांधी खेल परिसर तक बनने वाले डक्ट निर्माण का कार्य अभी चला हुआ है। लोक निर्माण विभाग जगह देख कर ऐसे प्वाइंट बनाएगा जहां से शिमला की वादियों के नजारे मोबाइल और कैमरों में रिकार्ड किए जा सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में पांच किलोमीटर के इस डक्ट निर्माण में सड़क किनारे एक जैसे सुंदर स्ट्रीट लाइटों के खंभे भी लगेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने माना कि डक्ट बनाए जाने के इस प्रोजेक्ट में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें