फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगी टर्म-1 की विशेष परीक्षा, डेटशीट जारी

Thu, 10 Nov 2022 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर, अक्तूबर में दसवीं-12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों के लिए हुई टर्म-1 परीक्षा से छूटे परीक्षार्थियों को विशेष मौका दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर, अक्तूबर में दसवीं-12वीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों के लिए हुई टर्म-1 परीक्षा से छूटे परीक्षार्थियों को विशेष मौका दिया है। यह मौका उन परीक्षार्थियों के लिए है, जो परीक्षा के दौरान या तो खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे या सेना भर्ती या अन्य कारणों से परीक्षा नहीं दे पाए थे। टर्म-1 की परीक्षा देने से वंचित रहे इन परीक्षार्थियों के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड 25 नवंबर से विशेष परीक्षाएं करवा रहा है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने विशेष परीक्षा के लिए 515 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए हैं। इनमें 268 जमा दो, 247 दसवीं कक्षा के छात्र शामिल हैं। प्रदेश में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 25 नवंबर से नौ दिसंबर तक सुबह 9.45 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 25 नवंबर से दो दिसंबर, जमा दो कक्षा की परीक्षाएं 25 नवंबर से नौ दिसंबर तक होंगी। 

विज्ञापन


10वीं कक्षा की डेटशीट
दसवीं के नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से एक बजे तक होगी। 25 नवंबर को हिंदी, 26 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 28 को अंग्रेजी और 29 नवंबर को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 30 नवंबर को कला, स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर, पहली दिसंबर को गणित और दो दिसंबर को संस्कृत, उर्दु, पंजाबी, तमिल और तेलुगू विषय की परीक्षा होगी। 

जमा दो की डेटशीट
25 नवंबर को अंग्रेजी, 26 नवंबर को फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपीलर्स, मेड अप्स एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 28 नवंबर को केमिस्ट्री और हिंदी, 29 को संस्कृत, 30 को गणित और पहली दिसंबर को पॉलिटिकल साइंस विषय की परीक्षा होगी। दो दिसंबर को अकाउंटेंसी, फिजिक्स व जियोग्राफी, तीन को इकोनोमिक्स, पांच को बायोलाजी, बिजनेस स्टडी व हिस्ट्री, छह को होम साइंस, सात को म्यूजिक, आठ को लोक प्रशासन और नौ दिसंबर को सोशियोलॉली विषय की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए सितंबर, अक्तूबर में टर्म-1 की परीक्षा ली गई थी। इस दौरान 515 परीक्षार्थी परीक्षा के कारण छूट गए थे, जिन्हें टर्म-1 की विशेष परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है। परीक्षाएं 25 नवंबर से नौ दिसंबर तक सुबह के सत्र में होंगी। इसके लिए 15 प्रदेश भर में 15 सेंटर बनाए गए हैं। - डॉ. मधु चौधरी, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें