फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Accident: बाबा बालकनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पहाड़ी से टकराया, 12 घायल

Fri, 24 Mar 2023 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)

सार

श्रद्धालु पीर निगाह में दर्शन करने के बाद बाबा बालकनाथ मंदिर जा रहे थे। इस बीच तलाई मोड़ के पास कैंटर पहाड़ी से जा टकराया।
विज्ञापन
कैंटर दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना बंगाणा के तहत तलाई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। इसमें करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। सभी लोग पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी हैं।

विज्ञापन


हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पुलिस पता लगाने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कैंटर सवार सभी श्रद्धालु पीर निगाह में दर्शन करने के बाद बाबा बालकनाथ मंदिर जा रहे थे। इस बीच तलाई मोड़ के पास कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। पहाड़ी से जोर से टकराने के बाद 40 में से 12 श्रद्धालुओं को चोटें आईं।

कैंटर से बाहर निकालने के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एक घायल श्रद्धालु के अनुसार कैंटर की ब्रेक फेल हो गई थी और सभी की जान बचाने के लिए चालक ने उसे रोकने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन


चालक की पहचान राकेश कुमार (43) निवासी नडाला थाना सुभानपुर,कपूरथला के तौर पर हुई है। अन्य घायलों में विजय कुमार (45) जगत सिंह (52) गुरमीत सिंह (26), रवि कुमार (26), विपन कुमार (30), बलबिंदर सिंह (32) निवासी तलवंडी कोका जिला कपूरथला पंजाब, बगीचा राम (39) निवासी भुलत्थ, कपूरथला, अजय कुमार (28), विजय कुमार (27) निवासी जामलपुर थाना भोगपुर, जालंधर, सुरजीत सिंह (32), कर्मबीर (13) निवासी हबीबवाल जिला कपूरथला पंजाब, संजीव कुमार (22) निवासी ठिकरीवाल कपूरथला पंजाब शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें