शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल शिमला की छात्रा तेजस्वी कुठियाला ने देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर 500 मीटर स्केटिंग स्पर्धा में तीसरा और एशिया में आठवां स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में किया गया। इसमें एशिया के करीब 14 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपींस, चीनी ताइपे और हांगकांग इत्यादि शामिल रहे। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए तेजस्वी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रधानाचार्य स्मारकी समंतरॉय ने तेजस्वी की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। संवाद