फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तहसीलदार कार्तिकेय बने एसडीएम ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा में तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे रहे कार्तिकेय शर्मा को प्रदेश सरकार ने पदोन्नत प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपते हुए एसडीएम ग्रामीण शिमला नियुक्त किया है। हाल ही में सरकार की ओर से जारी स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेशों के अनुसार उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनकी नियुक्ति से उनके प्रशासनिक कॅरिअर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। वर्ष 2023 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारी कार्तिकेय शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए अनुभव हासिल किया है। एचएएस में चयनित होने के बाद उन्होंने करीब एक वर्ष तक टुटू विकास खंड में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्हें जुन्गा में तहसीलदार नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का दायित्व संभाला।कार्तिकेय शर्मा का प्रशासनिक अनुभव केवल एचएएस तक सीमित नहीं रहा है। इससे पहले वह आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) के पद पर भी सेवाएं दी हैं। कार्तिकेय शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इसके आधार पर उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर नियुक्ति का अवसर मिला था। उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया और बाद में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में अपना कॅरिअर आगे बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें