फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तहबाजारी 15 सितंबर तक करवाएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नगर निगम ने शहर के सभी पुराने कार्डधारक तहबाजारियों को 15 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद इन सभी तहबाजारियों को स्थान और पहचान पत्र आवंटित किए जाएंगे। नगर निगम के अनुसार अभी ज्यादातर तहबाजारी पंजीकरण के लिए नहीं आए हैं। इसीलिए अब पंजीकरण की अंतिम तिथि तय की जा रही है। 15 सितंबर तक पुराने तहबाजारियों के पहचान पत्र बनेंगे। 15 से 30 सितंबर तक उन तहबाजारियों के पहचान पत्र बनेंगे जिनके पहले कार्ड बने थे लेकिन बैठने की जगह सुनिश्चित नहीं थी। 30 सितंबर के बाद नए तहबाजारियों के पहचान पत्र बनाए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि तहबाजारी आनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें