शिमला। राजधानी के प्रमुख बाजारों में बैठने वाले तहबाजारी पहचानपत्रों को लेने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे। शहर के लोअर बाजार में बैठने वाले तहबाजारी इसमें सबसे अधिक हैं। नगर निगम के अनुसार लोअर बाजार में बैठने वाले अधिकांश तहबाजारियों के कार्ड बन चुके है लेकिन कार्ड लेने के लिए निगम के दफ्तर में नहीं आ रहे। नगर निगम का कहना है कि अभी 100 तहबाजारियों को ही कार्ड जारी हुए हैं। नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया है कि 30 दिन में पहचानपत्र हासिल करें। संवाद