फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कंडा जेल में जांचे कैदियों के दांत, एक में कैंसर के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की टीम वीरवार को मॉडल सेंट्रल जेल कंडा पहुंची। डेंटल कॉलेज की पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के ड. अतुल सांख्यान की टीम ने शाम तक 94 कैदियों के दांतों की जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि इस दौरान मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में 21 कैदियों के दांतों की मौके पर सफाई की। 22 कैदियों के खराब दांतों को निकाला गया। एक अन्य कैदी को मुंह के कैंसर की संदिग्ध पहचान की है। चिकित्सकों की टीम ने इस कैदी को जांच के लिए डेंटल कॉलेज बुलाया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंत चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य कैदियों के समय पर मुंह के कैंसर की गंभीर बीमारी की पहचान करना है। इस अवसर पर डेंटल कॉलेज के डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. प्रणव, डॉ. प्रोबिन बिस्वास, इंटर्न प्रशिक्षु में सार्थक, हिमांग, दीक्षित अवनी, अरुणधति और मानसी ने दंत चिकित्सा शिविर में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें