शिमला। किशोर न्याय बोर्ड ने हत्या के प्रयास मामले में एक किशोरी को दोषी करार दिया है। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड निरंजन सिंह ने यह फैसला सुनाया है। यह मामला पुलिस थाना छोटा शिमला का है। पुलिस के मुताबिक 3 दिसंबर 2021 को आरोपी पीड़ित बालिका के साथ कसुम्पटी गई थी। वहां पर उनके पांच अन्य साथी भी मौजूद थे। इस बीच आरोपी और पीड़ित का झगड़ा हुआ। आरोप लगे थे कि पीड़ित को किसी वस्तु से प्रहार करने के बाद धक्का दे दिया, इससे वह खाई में गिर गई। बाद में पीड़ित को अस्पताल ले गए जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की। अभियोजन पक्ष ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मुकदमे में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी को दोषी ठहराया है। संवाद