हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने किसी भी कारण से अपनी डिग्री पूरी न कर पाने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा का विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। विवि नया पाठ्यक्रम के वर्ष 2012 से 2014 के बीटेक और बी-फार्मेसी (आयुर्वेद/एलोपैथी) के सभी सेमेस्टर, एमबीए के 2012 से 2014, एम-फार्मेसी के 2012 से 2016, एमटेक के 2012 से 2019 और एमसीए के 2012 से 2014 तक के सभी सेमेस्टरों के अभ्यर्थियों को री-अपीयर की परीक्षा देने के लिए मौका देगा। उपरोक्त शैक्षणिक सत्र के जो भी अभ्यर्थी डिग्री पूरी करने के लिए परीक्षा देना चाहते हैं, वह 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने यह जानकारी दी।