फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट हांफी, लगी कतारें, टूरिस्ट परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। वीकेंड पर राजधानी शिमला में सैलानियोें की भारी आमद के बीच शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एचपीटीडीसी की नई लिफ्ट में एकाएक खराबी आ गई।
विज्ञापन

सेकेंड स्टेज पर तकनीकी खराबी आने के बाद लिफ्ट की फर्स्ट स्टेज को भी बंद कर दिया। इसके बाद टिकट काउंटर से सर्कुलर रोड तक कतारें लग गईं। लिफ्ट में भीड़ के कारण कई सैलानियों को मैट्रोपोल होते हुए पैदल ही मालरोड पहुंचना पड़ा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई सैलानी लिफ्ट ठीक होने के इंतजार में लिफ्ट परिसर में ही बैठे रहे। करीब पौने घंटे बाद टेक्नीशियन ने लिफ्ट को दुरुस्त किया। जिसके बाद सभी लिफ्ट का संचालन शुरू हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें