शिमला। बार वॉरियर्स शिमला जिला न्यायालय चक्कर की टीम ने एडवोकेट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में हाईकोर्ट की रेवन्स वुड ब्लास्टर को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 अक्तूबर तक मोहाली में किया गया। फाइनल मुकाबले में बार वॉरियर्स शिमला जिला न्यायालय चक्कर की टीम ने हाईकोर्ट की रेवन्स वुड ब्लास्टर को हराया। फाइनल में रेवन्स वुड ब्लास्टर ने बार वॉरियर्स शिमला को 165 रनों का लक्ष्य दिया। बार वॉरियर्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में बार वॉरियर्स के सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आर्यांश को बेस्ट बल्लेबाज, विवेक भ्रांटा को बेस्ट गेंदबाज और प्रतीक बाज्टा को बेस्ट विकेटकीपर का खिताब मिला। वहीं, रेवन्स वुड ब्लास्टर के आरूष देश्टा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि और एसीजेएम रोहड़ू अनीष चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।