जुन्गा (शिमला)। मशोबरा विकास खंड के चिखर गांव में करोली पब्लिक स्कूल कोटी की ओर से अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले की 15 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में ठियोग के गांव बलग की टीम ने चिखर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह की अध्यक्षता पशुपालन विभाग के औषधि संयोजक हरिचंद शर्मा ने की। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। कहा कि खेलों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। इससे युवाओं का शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। एक नई सकारात्मक सोच का सृजन भी होता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। करोली पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संवाद