फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिक्षक कल्याण संघ अब बाद में सौंपेगा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत ज्ञापन नहीं सौंपा जा सका। शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय पर कुलपति की अनुपलब्धता के कारण प्रतिनिधिमंडल मुलाकात नहीं कर पाया। संघ ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में पुनः समय लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हपुटवा अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास और महासचिव अंकुश ने बताया कि कैरियर उन्नयन योजना के तहत लंबित साक्षात्कार, सातवें वेतन आयोग का बकाया एरियर और 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते सहित अन्य मांगें यथावत हैं। संघ ने 6 मार्च को शिक्षा दूरस्थ एवं मुक्त अध्ययन केंद्र के भूमि तल स्थित कक्षा संख्या एक में आमसभा आयोजित करने का निर्णय दोहराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें