फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिक्षक संघ हपुटवा ने किया ईसी बैठक का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने शनिवार को ईसी की बैठक का विरोध किया और इसमें शामिल होने आए सदस्यों को मांग पत्र सौंपे। शिक्षक संघ के सदस्यों ने काले झंडे दिखाकर रोष जताया। सदस्यों को सौंपे मांगपत्र में प्रदेश सरकार के 2022 से लेकर कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत पदोन्नति पर लगाए प्रतिबंध हटाने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि सीएएस के तहत लगी इस रोक के कारण करीब पांच हजार शिक्षक पदोन्नति से वंचित हैं। संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रो. नीतिन व्यास ने ईसी सदस्य और विधायक हरीश जनारथ, सुरेश के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। संघ के अनशन पर बैठे शिक्षकों ने बारह बजे अनशन को समाप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें