शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की स्वायत्तता, अकादमिक स्वतंत्रता और संस्थागत गरिमा की रक्षा की मांग को लेकर एचपीयूटीडब्ल्यूए का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। दोपहर 12:45 बजे कुलपति कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को डॉ. तनुज, डॉ. प्रियंका, डॉ. कंवलजीत, प्रो. दूनी चंद, अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास और संयुक्त सचिव डॉ. अंजली शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय निर्धारित वैधानिक और संस्थागत प्रक्रियाओं के तहत लिए जाने चाहिए। कैस की बहाली को शिक्षकों के अकादमिक विकास और करियर प्रगति से जुड़ा मुद्दा बताया। अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास ने कहा कि संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है। संवाद