फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिक्षकों ने सीखे कला-एकीकृत शिक्षण के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल टुटू में शिक्षकों के लिए कला-एकीकृत शिक्षण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जस्कंवर सिंह और नीरजा मदान ने कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कला के विभिन्न माध्यमों को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। वक्ताओं ने बताया कि शिक्षण कार्यों में चित्रकला, संगीत, नृत्य, नाटक और कहानी-कथन जैसी कलात्मक गतिविधियों का उपयोग किया जा सकता है। स्कूल की प्रधानाचार्य जीवन ज्योति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें