फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ब्लू बेल्स स्कूल शोघी में शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल शोघी में शनिवार को शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सभी शिक्षकों को बैज पहनाकर उन्हें विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया। इससे समारोह का माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया। प्रबंध निदेशक जितेंद्र ठाकुर ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें