शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को युवा शिक्षकों के लिए आयोजित 24 दिवसीय फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। 16 नवंबर को शुरू हुए इस कार्यक्रम में पांच राज्यों के 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतिभागी 17 विभिन्न विषयों से जुड़े हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता और शिक्षण कौशल को विकसित करना है। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान आधुनिक शिक्षण तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और बिग डेटा के महत्व पर भी चर्चा की जा रही है। संवाद