जुन्गा (शिमला)। तहसील जुन्गा के चिखर गांव की बेटी नीलम की सीबीएसई स्कूल में हिंदी शिक्षिका के रूप में नियुक्ति हुई है। नीलम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता स्वर्गीय मस्तियां राम, माता संभावना देवी सहित परिजनों को दिया। नीलम ने प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिखर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली से स्नातक और बीएड तथा हिंदी विषय में एमए की डिग्री हासिल की। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते हुए उन्होंने एनईटी और एसईटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की। संवाद