हिमाचल वॉलीबॉल टीम व कप्तान तविश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के भोपाल में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश की वॉलीबॉल पुरुष टीम में संजौली कॉलेज के छात्र तविश कप्तान के रूप में खेलेंगे। खेलो इंडिया के लिए हिमाचल की वॉलीबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। हिमाचल की टीम के अन्य सदस्यों में सुमित उपकप्तान, नितिन कुमार, शिवांशु चौहान, आदित्य कुमार, अभय चौहान, हिमांशु, अर्जुन शर्मा, नवीन तांटा, पारस पुंडीर, साहिल, राजेंद्र वर्मा, मयंक सुब्रेटा और सूर्यांश शामिल हैं। टीम कप्तान तविश शर्मा उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के छात्र हैं और तीन सालों से राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। तविश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की टीम के सदस्य के रूप में खेलते हुए खेलो इंडिया गेम्स में भाग लिया था, और इस वर्ष नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भी भाग ले चुके हैं। चयनित हुई टीम को इंदिरा गांधी खेल परिसर में वॉलीबॉल कोच सतीश शर्मा ने प्रशिक्षण दिया है। युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक राजीव कुमार , जिला खेल अधिकारी मुख्यालय अनुराग वर्मा ने टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
उपकप्तान बने अजय कुमार
तमिलनाडु में 11वीं राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंबा के अजय कुमार हिस्सा लेंगे। टीम में बतौर उपकप्तान वह शामिल रहेंगे। जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर अजय कुमार का चयन हिमाचल टीम में हुआ है। 3 से 6 फरवरी 2023 को तमिलनाडु में होने वाली 11वीं नेशनल पैरा वाॅलीबाल में वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में देश भर से टीमें भाग ले रही हैं। अजय कुमार कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल की ओर से खेल चुके हैं। इस बार 7वीं नेशनल के लिए चयन हुआ है। अजय ने बताया कि कोच ललित ठाकुर के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है।