फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैदियों को सिखाया प्राणायाम और ध्यान लगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम में 30 बंदियों को मानसिक शांति और सकारात्मकता का अनुभव करवाया गया। बंदियों ने चार दिन तक मौन साधना का पालन किया। इस दौरान प्रशिक्षक और योग गुरु तृप्ता शर्मा ने उन्हें ध्यान लगाना, प्राणायाम और मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उषा शर्मा और आशीष आचार्य ने सहायक प्रशिक्षक के रूप में सहयोग दिया। बंदियों को विभिन्न योग और ज्ञान मुद्राएं भी सिखाई गईं। प्रतिभागियों बंदी ने बताया कि कोर्स के बाद उसकी नींद में सुधार हुआ और नशे की आदत में भी सकारात्मक परिवर्तन आया। कार्यक्रम के समापन पर आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा के उपअधीक्षक अनिल कंवर ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के ऐसे कार्यक्रम बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। इस अवसर पर स्वामी गुरुकृपानंद, वेद पंडित निशांत और अरुण ने वैदिक परंपरा के साथ रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर सत्संग का भी आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें