फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों को फिंगास्क में सिखाया ध्यान लगाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से कालीबाड़ी फिंगास्क में आयोजित मेडिटेशन प्रोग्राम में लोगों को ध्यान लगाना और प्राणायाम सिखाया जा रहा है। आर्ट ऑफ ज्ञान मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 25 से 30 लोग भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, आत्म-जागरूकता और तनावमुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है। तीन मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को माइंडफुलनेस के विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागी ध्यान की गहराई को समझने और उसे अपने दैनिक जीवन में लागू करने के तरीके सीख रहे हैं। संस्था की राज्य मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में इस तरह के कार्यक्रम लोगों को मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें