शिमला। राजधानी के बनूटी स्थित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में रोटरी क्लब शिमला ने प्रोजेक्ट अस्तित्व के तहत दो दिवसीय बेकरी कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बेकिंग कौशल सिखाया गया। कार्यशाला का संचालन होम बेकर रजनी करोल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेकिंग की बुनियादी तकनीकों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्वयं बैटर तैयार करने तथा केक बेक करना सिखाया गया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. कमायनी बिष्ट, रोटरी क्लब के अध्यक्ष करण बंबा और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद