फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल-चौकिया-झिकनीपुल सड़क की टारिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। उपमंडल चौपाल की एपल बेल्ट को जोड़ने वाली चौपाल-चौकिया-झिकनीपुल सड़क की टारिंग शुरू हो गई है। विभाग की लेटलतीफी के चलते सड़क को चौपाल से चौकिया तक 8 किमी पक्का करने का टेंडर काफी साल पहले लगाया था। अभी तक इसमें काम शुरू नहीं हुआ था। सड़क की टारिंग न होने के कारण ग्राम पंचायत चांजू के युवाओं ने चौपाल बाजार के लोक निर्माण विभाग कार्यालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया था। दस दिनों के भीतर टारिंग का कार्य पूर्ण करने का विभाग को अल्टीमेटम दिया था। अब लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर टारिंग का कार्य आरंभ कर दिया है। ग्राम पंचायत चांजू के उपप्रधान विनोद चंदेल, एडवोकेट मनोज गाजटा, आशीष जिंटा, लोकेंदर, तरुण पनाइक, सौरव नेगी, अंकुश नेगी, रणजीत नेगी, मनोज चंदेल, पवन नेहटा, शशि नेहटा ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जगदीश चंद कानूनगो का टारिंग कार्य तुरंत आरंभ करने के लिए आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें