फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दौड़ स्पर्धा में तनुजा और कृष्णराज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में बुधवार को खेलेगा भारत, जीतेगा भारत संदेश के साथ क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय ने शारीरिक शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रतियोगिता करवाई। इसमें महिला वर्ग के लिए पांच किलोमीटर और पुरुष वर्ग के लिए आठ किलोमीटर की दौड़ रखी थी। प्रतियोगिता में सीडीओई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार मुख्य अतिथि रहे। प्रो. संजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया। महिला वर्ग में तनुजा ने पहला, नितिका ने दूसरा और ईशानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में कृष्णराज डोगरा पहले, राजीव दूसरे और प्रवीण दहिया तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव, डॉ. विक्रांत, डॉ. अनिल, शोधार्थी और ग्राउंडमैन मंदन समेत अन्य उपस्थित रहे। डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन प्रो. हरि सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें