फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओं का उठाएं लाभ : रांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. यशपाल रांटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. यशपाल रांटा ने कहा कि समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज शिक्षा के विकास के साथ महिलाएं हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, घर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं ने खुद को साबित किया है। सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में महिला दिवस पर केक भी काटा गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना, डॉ. प्रियंका, डॉ. तहसीन भी मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें