गेयटी थियेटर में होगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रजत जयंती संस्करण पर 9 दिसंबर को शिमला में 25वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।
गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में इसका आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में गर्ल्स और बॉयज के टोडलर्ज, सब जूनियर, जूनियर, कैडेट्स और सीनियर महिला तथा पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता ताइक्वांडो की क्योरुगी और वर्ल्ड ताइक्वांडो के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का भौतिक रूप से औपचारिक पंजीकरण और आधिकारिक रूप से शारीरिक-भार 8 दिसंबर को प्रतियोगिता स्थल पर शाम को लिया जाएगा। चयनित सब-जूनियर खिलाड़ियों का अगले माह ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के तत्वाधान में ट्रेनिंग कैंप आयोजित करवाया जाएगा। यह प्रतियोगिता भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित करवाई जा रही है।