फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर कथा के शुभारंभ पर निकाली झांकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के गंज बाजार से मंगलवार को शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान गंज बाजार से सीटीओ चौक तक निकाली शिव पार्वती की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर वृंदावन से आए अमित कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में 300 से ज्यादा श्रद्धालु पीतांबर वस्त्र धारण कर शामिल हुए। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी ने भाग लिया। यह कलश यात्रा गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय और लोअर बाजार से होते हुए मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झांकियों के साथ भजन-कीर्तन किया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी और कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद भी यात्रा में शामिल हुए। राजकिशोर, राकेश कुमार ने बताया कि कलश यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि कथा 25 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। 26 जुलाई को एक विशाल भंडारे के साथ इसका समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें